अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: रहरा निवासी 55 वर्षीय गंगाराम की पुताई करते समय बुधवार शाम सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक गंगाराम पुताई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को वह गांव में ही एक किसान के यहां पुताई कर रहे थे। शाम के समय वह अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए व शव घर ले आए। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इसे इत्तेफाकिया हादसा मानते हुए बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गंगाराम की पत्नी दानवती की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तीन बेटों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। ...