अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: रजबपुर। क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में शनिवार रात करीब नौ बजे तेंदुए ने किसान समरपाल शर्मा की पशुशाला के बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े की गर्दन अपने जबड़े में दबोच ली। बछड़े के चिल्लाने की आवाज सुनकर समरपाल टॉर्च लेकर बाहर आए तो तेंदुए को बछड़े को पकड़े देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़ गन्ने के खेत में भाग गया। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और लाठी-डंडे लेकर काफी देर तक तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। हमले में घायल बछड़े का उपचार कराया जा रहा है। शनिवार सुबह किसान ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 दिनों से गांव में तेंदुए का विचरण जारी है। हालात ये हैं कि किसान खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। डीएफओ राजीव कुमार ने जांच के लिए टीम को गांव भेजने तथ...