अमरोहा, अक्टूबर 30 -- Amroha News: शुक्रवार यानि आज होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर अमरोहा शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए वाहनों को इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। गौरतलब है कि पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 16 परीक्षा केन्द्र, चार पालियों में 24096 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक...