Amroha News: पीईटी की सीसीटीवी निगरानी में एलसीडी खराब मिलने ओर कार्यदायी संस्था पर एफआईआर
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: पीईटी परीक्षा के दौरान शहर के जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम में लगी दो एलसीडी में से एक खराब मिली। इतना ही नहीं दूसरी एलसीडी पर भी सभी कैमरों की फुटेज एक साथ लाइव नहीं थी। डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव के निरीक्षण में सामने आई बड़ी चूक से सरकारी मशीनरी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया, जिसके बाद केंद्र प्रभारियों की संयुक्त तहरीर पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, शुक्रवार को पीईटी परीक्षा का दूसरा चरण था। जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए थे। इनमें शहर का जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज भी शामिल था। यहां कार्यदायी संस्था की ओर से कक्ष संख्या 10 में कंट्रोल रूम बनाया गया था। परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों और बाहरी परिसर में लगाए गए सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.