अमरोहा, सितम्बर 5 -- Amroha News: थाना अमरोहा नगर क्षेत्र में यूपी-112 की पीआरवी टीम की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही से घर से बिछड़ा करीब दो वर्षीय बच्चा महज 20 मिनट में अपने परिजनों से मिल गया। शुक्रवार को करीब तीन बजे मौहल्ला बेगम सराय कलां स्थित डॉ.जावेद हॉस्पिटल के पास एक बच्चा रोता हुआ मिला। कम उम्र होने के कारण बच्चा अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। मामले की सूचना यूपी-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-8074 पर तैनात आरक्षी 1064 मोमीन और कांस्टेबल 993 मोहम्मद शोएब तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित कर परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के परिणामस्वरूप 20 मिनट के भीतर बच्चे की पहचान हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। पुल...