अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: पितृ अमावस्या पर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात रूट डायवर्जन कर दिया गया। पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। यह रूट शनिवार की शाम तक डायवर्ट रहेगा। बृजघाट व तिगरी गंगाधाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार को पितृ अमावस्या है। जिसे लेकर शुक्रवार की रात से ही हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। लाखों की संख्या में बृजघाट व तिगरी गंगाधाम में भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए हल्के वाहनों को हाईवे से गुजारा जा रहा है। टीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि रूट शनिवार की शाम पांच बजे तक डायवर्ट रहेगा। पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पितृ अमावस्या आज, हाईवे पर लग सकता है जामदिल्ली की ओर जाने वाले या...