Amroha News: पालिका ने शुरू किया अगले 157 घंटे का सफाई अभियान
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: गजरौला। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2026 पखवाड़े के तहत 157 घंटे का सफाई अभियान शुरू किया। नगर क्षेत्र में इस दौरान लगातार सफाई अभियान जारी रहेगा। सभी 25 वार्ड, मुख्य मार्ग व नालों की गहरी सफाई संग सार्वजनिक चौराहों पर ध्यान दिया जाएगा। पालिका चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने बताया कि नगर का सर्वांगीण विकास व स्वच्छता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम लोगों से भी अभियान में सहभागिता करने व कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया अभियान को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पालिका के सभी सफाई सैनिकों, सफाई नायक और अधिकारियों की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाना प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.