अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: पाइनवुड पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। मुख्य अतिथि नौगावां सादात पालिकाध्यक्ष पति नदीम अब्बास जैदी व विधायक पुत्र प्रतीक धारीवाल ने आयोजन को मुक्त कंठ से सराहा। स्कूल मैनेजर डॉ.कमलेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर अतिथियों का आभार जताया। सोमवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने स्कूल मैनेजर के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल संस्थापक स्व.चौधरी विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। समूह गायन के तहत स्वागत गीत व प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति ...