अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: मंडी धनौरा। पशुशाला में बंधे दो भैंसे बीती रात चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को पशु चोरी के मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव इब्राहिमपुर में हेमसिंह का परिवार रहता है। हेमसिंह पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीती रात उसकी पशुशाला में बंधे दो भैंसे चोरी हो गई। सुबह उठने पर हेमसिंह ने जब दो भैसों को कम देखा तो उसके होश उड़ गए। हेमसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आसपास के गांवों में पशु चोरों का गैंग सक्रिय है। ये लोग इतने दबंग है कि पूर्व में भी गांव से पशु चोरी हो चुके हैं। मगर इनकी दबंगता से किसी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सही साक्ष्य सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्द...