Amroha News: पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर सीओ अंजलि कटारिया सम्मानित
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नवीन पुलिस लाइंस, अमरोहा परिसर में अमरोहा वन प्रभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम में सीओ अंजलि कटारिया को उनके उत्कृष्ट पर्यावरणीय योगदान के लिए पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल, डीएम नितिन गौड़ एवं एसपी लखन सिंह यादव की उपस्थिति में सीओ अंजलि कटारिया को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वह लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे न केवल व्यक्तिगत स्तर पर नियमित रूप से पौधारोपण करती हैं, बल्कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित करती हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.