Amroha News: परचून दुकानदार के खाते से उड़ाए एक लाख, 2 मिनट के भीतर 12 खातों में ट्रांसफर हुए 56 हजार
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। साइबर ठगों ने परचून दुकानदार के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। चौंकाने वाली बात ये रही कि न तो उनके पास कोई ओटीपी आया और न ही कोई कॉल। इतना ही नहीं साइबर ठगों ने 56 हजार रुपये दो मिनट के भीतर एक ही झटके में करीब 12 से अधिक अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। बाकी 44 हजार रुपये 1930 पर की गई शिकायत के बाद होल्ड हो गए। स्थानीय साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू की है।शहर के मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी फुरकान अहमद मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाते हैं। कोतवाली के नजदीक मेन बाजार में स्थित कैनरा बैंक की शाखा में उनका बचत खाता खुला हुआ है। उनके खाते में करीब 1.50 लाख रुपये जमा थे। घटना बीती 24 जून की सुबह लगभग 11 बजे की है। एकाएक ही उनके खाते से लगभग 1 लाख रुपये कट गए। खाते से पैसे निकलने की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.