अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र में मटन में नशीली गोलियां मिलाकर अपने ही परिवार के सात लोगों को बेहोश करके और प्रेमी संग फरार होने की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज साजिश में शामिल मुख्य आरोपी प्रेमी और साजिश में शामिल उसकी पत्नी को भी दबोच लिया है, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पति की पत्नी ने ही मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां लाकर अपनी पति की प्रेमिका को दी थीं, जिसे प्रेमिका ने मटन में मिलाकर अपने भाई-भाभी समेत सात परिजनों को खिला दिया और बेहोश कर फरार हो गई। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस हिरासत में दोनों महिलाओं ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया कि वे दोनों एक ही घर में प्रेमी जसवीर की पत्नियों के रूप में एक साथ रहने को...