Amroha News: पंचायत सचिव की आईडी सीएमओ ने कराई ब्लॉक
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: तोफापुर ग्राम पंचायत की जन्म-मृत्यु आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में सीएमओ ने पंचायत सचिव की आईडी ब्लॉक करवा दी है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों को निरस्त कर पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई करने के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजा है। जोया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोफापुर में पंचायत सचिव की आईडी हैक कर 498 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद शासन स्तर तक हड़कंप मच गया है। सभी प्रमाण पत्र बिना आवेदन किए ही जारी हुए हैं। प्रमाण पत्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही कई राज्यों के लोगों के नाम से जारी किए गए हैं। डीएम स्तर से मामले की जांच सीडीओ को सौंपे जाने के बाद साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत में ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.