अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: पंखे का तार लगाते समय शनिवार शाम करंट से मजदूर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार सुबह बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी 45 वर्षीय जगदीश पुत्र कृपाल खड़गवंशी शनिवार शाम घर पर बोर्ड में पंखे का तार लगा रहा था। अचानक उसे बिजली करंट लग गया। जगदीश बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले आए। कुछ लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया, हालांकि परिजनों ने इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत रविवार सुबह गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जगदीश के परिवा...