अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: अमरोहा। आगामी 9 जुलाई को शिव इंटर कालेज गजरौला परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। विवाह समारोह में ब्लाक धनौरा, गजरौला, नगर क्षेत्र बछरायूं, गजरौला और धनौरा क्षेत्र के 267 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई जाएगी। जिसमें हिंदू जोड़े 145 और मुस्लिम जोड़े 122 है। हिंदू जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। मुस्लिम जोड़ों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। मंगलवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शादी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी पात्रों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और बायोमेट्रिक हाज़िरी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दि...