अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अस्पताल को सील कर दिया। वहीं, बायोमेडिकल वेस्ट के सही रखरखाव की व्यवस्था न करने में नोडल अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी किया। विभागीय कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ.योगेंद्र सिंह व उप नोडल अधिकारी डॉ.सतीश चंद्र भास्कर ने बुधवार को टीम के साथ शहर के मोहल्ला कुरैशी जाटव धर्मशाल के बराबर में संचालित निजी अस्पताल पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक ने अस्पताल के संचालन के दस्तावेज नहीं दिखाए। इस पर नोडल अधिकारी ने अवैध संचालित अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने टीम के साथ शहर के नौगावां सादात रोड पर संचालित तरंग हॉस्पिटल का निरीक...