Amroha News: नेशनल व स्टेट हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुजरे कांवड़िये
अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: गजरौला। नेशनल व स्टेट हाईवे पर बुधवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये गुजरे। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में कांवड़ियों ने जलपान किया।बृजघाट व हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के कदमों में उत्साह और चेहरे पर भगवान शिव की भक्ति साफ नजर आ रही है। हाईवे पर चारों ओर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़िये कई किमी लंबा सफर पैदल ही तय कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग से सरोबोर हुई हापुड़ नगरी थकान के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.