Amroha News: नीलकंठ क्रिकेट अकादमी रेड ने ब्लू को आठ विकेट से दी शिकस्त
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: अमरोहा। नीलकंठ क्रिकेट अकादमी रेड की टीम ने ब्लू को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलकंठ क्रिकेट अकादमी ब्लू ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बनाए, जिसे रेड ने महज छह ओवर में दो विकेट खोकर 91 रन बनाकर जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट अकादमी ब्लू की शुरुआत ठीक रही। कप्तान आशीष ने 17 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन की तेज पारी खेली। हिमांशु राणा ने 15 गेंदों पर दो चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन जोड़े। उवैस ने 13 व रितिक ने 11 रन बनाए। रेड टीम की ओर से कप्तान मयंक यादव ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में एक रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि यश, डिशू और रेहान ने भी एक-एक विकेट लिया। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.