अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: कंपनी में निवेश की गई रकम का समय पूरा होने के बाद भी लाभांश नहीं दिया गया। मामले में ग्राहक ने कंपनी संचालकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव कुदैना निवासी गुलाब सिंह के मुताबिक वर्ष 2013 में उसने एक कंपनी की निवेश योजनाओं में एक 10 लाख रुपये व दो पांच-पांच लाख रुपये की पॉलिसियों में निवेश किया था। आरोप है कि वर्ष 2018 में पॉलिसियां पूरी होने के बाद कंपनी की ओर से उसे करीब 7.49 लाख रुपये का ही आंशिक भुगतान किया गया, जबकि शेष धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया। आरोप है कि रकम मांगने के लिए उसने कंपनी के कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन उसे लगातार भुगतान का आश्वासन देकर टालमटोल की जाती रही। बाद में संबंधित कार्यालय भी बंद हो गया। पीड़ित के अनुसार उसने मामले की शिकायत स्थानीय...