अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: निलंबित चल रहे कर लिपिक को चेयरपर्सन ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। लिपिक पर एक वर्ष में दो बार हाईस्कूल करने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत के बाद जांच चल रही थी। सोमवार को कर लिपिक को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी गई है। नगर पालिका में तैनात अजय गोस्वामी को कर लिपिक के पद पर तैनात किया गया था। सभासद कपिल चौधरी ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नौकरी करने का आरोप लगाते हुए अजय गोस्वामी की शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि एक वर्ष में उन्होंने दो बार हाईस्कूल किया है। मामले की जांच शुरू हुई तो लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा था। जबाव संतोषजनक नहीं मिलने पर 11 मार्च को लिपिक को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को लिपिक को अक्षमता को दृष्टिगत देखते हुए अनिवार्य सेवानिवृति दे दी है। चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने...