अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने डीआईजी मुनिराज जी को शिकायती पत्र भेजते हुए धोखा देकर मुकदमे में समझौता करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया कि आरोपी अब उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता निशा के मुताबिक बीती 25 मई को उसने अमरोहा शहर कोतवाली में बीएनएस की धारा 69, 352 व 351(2) के तहत अब्दुल कादिर व हाजी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी बहनोई उवैस के साथ उसे डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ा ले गए और दबाव बनाकर समझौते के आधार पर बयान दर्ज करा दिए। युवती का आरोप है कि उससे निकाह करने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन अब्दुल कादिर अब इससे इनकार कर रहा है। आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके परि...