अमरोहा, अक्टूबर 5 -- Amroha News: सैदनगली नगर पंचायत क्षेत्र में नाला खुदाई के दौरान बिजली का पोल तिरछा हुआ तो उसे रोकने के लिए लकड़ी की बल्ली लगा दी। हादसे की आशंका से सहमे मोहल्ले के लोगों ने रोष जताते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई है। ​जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हसनपुर-संभल मार्ग पर सरकारी कंपोजिट विद्यालय के ठीक सामने बुलडोजर से नाले की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान नीचे से साइड की मिट्टी निकलने से बिजली का खंभा तिरछा हो गया। तार भी झूल गए। बिजली विभाग को तत्काल सूचना देने की बजाए खंभे को लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने आशंका जताई कि स्कूल के पास स्थित इस तिरछे खंभे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं स्कूल के मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। ​स्थानीय निवासी मोहम्मद नबी, दिलशाद व फही...