अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: नाग पंचमी पर भक्तों ने सोमवार को मंदिरों में भगवान शेषनाग का दुग्धाभिषेक किया। नगर के शिवाला मंदिर परिसर में महिलाओं ने कथा पढ़कर भगवान शेषनाग से सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भगवान शेषनाग की प्रतिमा के सम्मुख तड़के से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने भगवान शेषनाग का दुग्धाभिषेक कर उन्हें फल-फूल आदि चढ़ाए। भगवान शेषनाग की प्रतिमा के सामने बैठकर महिलाओं ने नाग पंचमी की कथा का वर्णन किया। मंदिर के पुजारी सतवीर गिरि ने बताया कि सावन सिर्फ भगवान शिव की भक्ति का महीना नहीं, बल्कि दुर्लभ धार्मिक संयोगों का भी साक्षी बन रहा है। यह भी पढ़ें- Nag Panchami Wishes 2026: नाग पंचमी की बधाई के लिए बेस्ट हैं ये 15 मैसेज, अपनों को करें शेयर पूरे श्रावण मास में कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें स...