Amroha News: नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- विद्यालय में दशहरा समारोह Amroha News: नागपाल इंटरनेशनल स्कूल गजरौला में दशहरा समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को सजाया गया। जिससे पूरे वातावरण में उत्सव की रौनक छा गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं दुर्गा पूजा के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोहा। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नौ देवियों के विभिन्न स्वरूपों को धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी सुंदर वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कुछ बच्चे भगवान श्रीराम की सेना, बानर सेना और कुछ रावण की सेना के रूप में सजे नजर आए। उनकी आकर्षक वेशभूषा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.