अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: हसनपुर। नशे में धुत युवक ने पड़ोसी युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी अजय के मुताबिक मंगलवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था कि तभी शराब के नशे में धुत पड़ोसी युवक गालियां देने लगा। विरोध जताने पर आरोपी अपने घर पर चला गया। बताया कि इसके बाद बुधवार सुबह जब वह अपने खेत से घर लौट रहे थे तो आरोपी ने उसे फिर से रोक लिया। आरोपी ने उसे गाली गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा व आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...