अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: नगर के निजी अस्पताल में शनिवार देर शाम नवजात शिशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि, बाद में अस्पताल संचालक एवं शिशु के परिजनों में समझौता होने की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम नगर के रहरा मार्ग स्थित एक बाल क्लीनिक पर थाना सैदनगली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने दो दिन पूर्व पैदा हुए अपने नवजात शिशु को भर्ती कराया था। देर शाम उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में अस्पताल संचालक एवं शिशु के परिजनों के बीच समझौता हो ...