अमरोहा, सितम्बर 12 -- Amroha News: शुक्रवार शाम घर से लापता युवक का शव शनिवार सुबह नजदीकी गांव के नलकूप के नजदीक पड़ा मिला। परिजनों ने शरीर पर चोट लगे होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। मौका मुआयने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी 25 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र रूपराम शुक्रवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। शनिवार सुबह खबर लगी कि जोगेंद्र का शव पास के गांव ओगारपुर के जंगल में निजी नलकूप पर पड़ा हुआ है। खबर लगते ही परिजन व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने जोगेंद्र के शव पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका ज...