Amroha News: नबी के शहर से दूरी बहुत सताती है, हमें मदीने की रह-रह के याद आती है
अमरोहा, नवम्बर 11 -- Amroha News: फैजान-ए-शाह विलायत कमेटी के संयोजन में सोमवार रात शहर के मोहल्ला नौबत खाना स्थित आलम वारसी के आवास पर नातिया महफिल का आयोजन किया गया। आगाज मकारिम अली ने तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक से किया। साद अमरोहवी ने पढ़ा...नबी के शहर से दूरी बहुत सताती है, हमें मदीने की रह-रह के याद आती है। नासिर अजीज एडवोकेट ने फरमाया...तेरे दर पे रह रहा हूं तो ये नात कह रहा हूं, मेरा मक्का-ए-सुखन है तेरा घर शह-ए-मदीना। शीबान कादरी ने कहा...बीमार-ए-इश्क-ए-फख़्र-ए-दो आलम भी खूब है, आंखों को खोल देता है तैयबा के नाम से। कामिल वारसी ने पढ़ा...हमने ऐसा रसूल पाया है, जिसका सानी न और साया है। अनीस अहमद यूं नमूदार हुए...जीने का मजा और है मरने का मजा और, सरकार-ए-दो आलम के मदीने की हवा और। महफिल में इनके अलावा इंतिखाब संभली, मकारिम अली, फहीम सलमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.