अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर-भुकापुरी मार्ग पर बनाई अवैघ रैंप को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्ती का रुख अपनाते हुए नन्हेड़ा अल्यारपुर गांव निवासी सोमनाथ पुत्र मौहर सिंह को नोटिस जारी किया है। विभाग ने मार्ग पर आबादी में बनाई रैंप को अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में बताते हुए इसे हटाने का निर्देश दिया है। रैंप को न हटाने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एई ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने रैंप को खुद नहीं हटाया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...