Amroha News: ननद पर आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, ननद ने किया खुद को आग लगाने का प्रयास
अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव कैसरा में शनिवार शाम ननद पर संपत्ति व ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। वहीं इसकी जानकारी पर ननद भी पालिका की नामित सभासद अपनी बहन के साथ मौके पर आ पहुंची। ननद ने भी अपने लाखों रुपये हड़पने का आरोप टंकी पर चढ़ी महिला पर लगाते हुए खुद को आग लगाने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल रोका। वहीं इसके बाद पुलिस स्तर पर पालिका की नामित सभासद को हिरासत में लेने पर साथी सभासदों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तीन थानों के फोर्स समेत एसपी ने स्थिति को संभाला。
पानी की टंकी पर चढ़ाई जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कैसरा निवासी मदन भारती के पुत्र नवनीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.