Amroha News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर लगी मोहर
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: अमरोहा में चेयरपर्सन शशि जैन की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में मंगलवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सड़क, नाला व नाली निर्माण, पेयजलापूर्ति, सफाई व प्रकाश व्यवस्था आदि पर चर्चा के बाद सभासदों ने विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी। इसके बाद सभासदों व नगर पालिका कर्मचारी-अधिकारियों ने एमएलसी व पालिका बोर्ड के पदेन सदस्य डॉ.हरि सिंह ढिल्लो का स्वागत भी किया। उनकी रिकार्ड मतों से दोबारा जीत पर बधाई दी। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा के बाद सभासदों ने प्रस्ताव रखे, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: हंगामेदार रही नप के सामान्य बोर्ड की बैठक इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, गिरीश त्यागी, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.