अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। गारमेंट्स थोक व्यापारी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।थाना सैदनगली के गांव जीहल निवासी इरफान अहमद कपड़े के थोक व्यापारी हैं। वर्तमान में वह नगर के संभल अड्डे पर दुकान चलाते हैं। इरफान का कहना है कि गजरौला के नगलिया अड्डा पर दुकान चलाने वाले फैयाज और एजाज निवासी गांव सीकरी थाना गजरौला को वर्ष 2025 में 4.89 लाख 615 रुपए का गारमेंट का सामान बेचा था। आरोपियों ने इसमें से 3.21 लाख का भुगतान तो कर दिया था लेकिन 1.68 लाख 615 रुपया का बकाया देने में आनाकानी कर रहे थे। आरोपियों ने बीती ईदुल-फितर पर भुगतान करने का वादा भी पूरा नहीं किया। इसके ब...