अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में हर्षोल्लास संग मनाया गया। सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूलों व निजी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा शान से फहराया गया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमडीए स्थित आवास/कैंप कार्यालय पर विधायक राजीव तरारा, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी व नगर स्वच्छता प्रेरक/पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से, खंड विकास कार्यालय में प्रशासक मीनाक्षी चौधरी, चौधरी वीरेंद्र सिंह व बीडीओ लोकचंद ने तिरंगा फहराया। श्रीनारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में संरक्षक रामवीर सिंह, संस्थापक अनिल सिरोही, प्रबंधक दीपा सिरोही व प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने संयुक्त रूप से, बीएसए आदर्श पब्लिक इण्टर कॉलेज में प्रबंधक रमेश चंद व आवेश कुमार ने संयुक्त ...