अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के संयोजन में गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर श्रीबाबा गंगा नाथ बड़ा बाजार में गोस्वामी तुलसीदास एवं श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। भक्तों ने सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान कर महाआरती की। मंडल पदाधिकारी गंगा मंदिर के पश्चात वासुदेव तीर्थ, तुलसी उद्यान पहुंचे व साफ सफाई कर गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा को स्नान आदि कराया। माला पहनाकर वहां भी गोस्वामी तुलसीदास की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चैन सुख गोले, संदीप रस्तौगी, अतुल पंडित, प्रतुल शर्मा, अमित रस्तौगी, अनिल गौतम, सुभाष गुप्ता, आलोक शर्मा, पवन कौशिक, सुबोध रस्तौगी, पवन शर्मा, मुकेश रस्तौगी, शशि प्रकाश, मनीष गुप्ता, अरविंद नारायण, संतोष लश्करी, अनिल माहे...