अमरोहा, नवम्बर 16 -- Amroha News: अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा एवं युवा अग्रवाल सभा के संयुक्त संयोजन में रविवार को नगर में अग्रवंशी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम संग निकाली गई। मनोहारी झांकियों ने सभी का मन मोहा। बैंड पार्टी की धार्मिक धुनों ने वातावरण भक्तिमयी बना दिया। विभिन्न स्थानों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्थानीय गढ़ी मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में शामिल रथ पर विराजमान महाराजा अग्रसेन, घोड़ों पर सवार उनके 18 गोत्रों के प्रतीक व मां लक्ष्मी की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोहा। इसके साथ ही बैंड पार्टी की धार्मिक धुनों ने भी श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न स्थानों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्...