Amroha News: धान रोपते समय छात्रा की मौत, सांप के डसने की आशंका
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: धान रोपाई करते समय छात्रा अचानक बेहोश होकर खेत में गिर गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन सांप के डसने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी कुंवर पाल सिंह जाटव की 14 वर्षीय पुत्री त्रेषा उर्फ विनीता कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर वह संभल जिले के गांव ज्ञानपुर के जंगल में स्थित खेत में परिवार के साथ धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर पानी भरे खेत में गिर गई। यह भी पढ़ें- Orai News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, किशोर की मौत परिजन आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे नगर सीएचसी लाया गया। यहां छात्रा को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.