अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: द आर्यंस क्रिकेट अकादमी जोया की खिलाड़ी ईशा कश्यप का झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अकादमी के डायरेक्टर एवं कोच अमन लिट, कोच चमन सिंह व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन रिजवान पाशा ने ईशा के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि ईशा ने पंडुचेरी में झारखंड की ओर से सीमांचल ट्रॉफी में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्होंने टीम में अपनी जगह बनाई।

ईशा का प्रदर्शन राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाज ईशा ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। वह 10 वर्ष की उम्र से कोच चमन सिंह के नेतृत्व में गेंदबाजी का अभ्यास कर रही हैं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि ईशा अमरोहा के गुलड़िया गांव के साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता राजपाल पहले निजी शि...