अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को जीरो वेस्ट बनाने की कवायद में बाहर चुंगी बाईपास रोड पर 14.12 करोड़ रुपये की धनराशि से दो हेक्टेयर जमीन में म्युनिसिपल सोलिड वेस्ट प्लांट की तैयारी है। वर्ष 2019-20 से लंबित इस ठोस कचरा प्रबंधन के प्रोजेक्ट का कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण करेगी। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत शहर से निकलने वाले घरेलू व औद्योगिक कूड़े के प्रबंधन के लिए बाहर चुंगी बाईपास रोड पर एमएसडब्ल्यू यानी म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट की स्थापना की तैयारी है। दो एकड़ जमीन में 14.12 करोड़ रुपये से स्थापित किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट की स्थापना की कवायद नगर पालिका प्रशासन ने तेज कर दी है।

प्लांट का निर्माण प्लांट के निर्माण के बाद इसमें नगर पालिका के कूड़ा कलेक्शन वाहनों से शहर का कूड़ा उठाकर लाया जाएगा। इसके...