अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: जोया, संवाददाता। हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: यात्री बस ने साइकिल सवार दुकानदार को कुचला, गंभीरपहला हादसा डिडौली क्षेत्र में पहला हादसा एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर हुआ। मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जिवाई चौकी पर खड़ा कराया। बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी देर तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसी दौरान महिला के पास मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन पर उसके पति गौरव सक्सेना का फोन आया। पुलिस ने फोन रिसीव कर हादसे की जानकारी दी...