अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव नीलीखेड़ी के पास सर्विस रोड पर रविवार को घबराई हुई अवस्था में घुमती मिली छह वर्षीय बच्ची को यूपी-112 पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर डिडौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस बच्ची के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सर्विस रोड पर एक बच्ची घबराई हुई घूम रही थी। वहां मौजूद दुकानदार जावेद ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 पर तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार और सिपाही दीपक तोमर मौके पर पहुंचे और बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम बुशरा पुत्री बाबू तथा मां का नाम आयशा बताया। उसने बताया कि वह संभल बस अड्डे के पास की रहने वाली है। बच्ची के मुताबिक वह स्कूल के पास अपनी मौसेरी बहन आलिया के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार आए और म...