अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर गांव गागट कोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार साल के मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी वसीम पुत्र शाकिब अपनी पत्नी व चार वर्षीय बेटे अबूजर के साथ बाइक से हसनपुर से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अलीगढ़ मार्ग पर गांव गागट कोला के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रहरा निवासी अजय नाथ पुत्र ऋषिपाल सवार था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: फाजलपुर मच्छमार के पास बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। र...