अमरोहा, नवम्बर 11 -- Amroha News: मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी विक्की, अभय और अनिल मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार होकर कैलसा की ओर से पाकबड़ा जा रहे थे। उनकी बाइक डयोढ़ी गांव स्थित बैंक के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मुरादाबाद के गांव लोदीपुर थाना मझोला निवासी अतीक सवार था। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। मामले में पुलिस स्तर पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...