अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर चांदपुर मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे का समय हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद चारों लोग सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। एक मृतक की पह...