अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेंड़ा अलयारपुर में चोरों ने एक ही रात में पड़ोसी किसानों के दो घरों में नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू की। गांव निवासी सद्दाम के घर में चोर पीछे की दीवार से नकब लगाकर दाखिल हुए। चोर घर में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी व लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सद्दाम ने बताया कि रात करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो दीवार टूटी हुई मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी व जेवर गायब थे। उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किसान टीकम सिंह के घर भी चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। यहां से तीन हजा...