अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: बाबा क्रिकेट अकादमी में खेले गए 25 ओवर के मैच में बाबा क्रिकेट अकादमी ब्लू ने रेड को नौ रन से हरा दिया। ब्लू की जीत के हीरो देव चौधरी रहे, जिन्होंने 73 गेंदों पर 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू की टीम ने सात विकेट खोकर 199 रन बनाए। देव चौधरी ने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। रेड की ओर से कृष्णा यादव ने पांच ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद कौदैन ने दो विकेट हासिल किए।

रेड का लक्ष्य का पीछा लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने भी मुकाबले में संघर्ष किया। हरेंद्र कुमार ने 41 और मोहम्मद सामी ने 36 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, ब्लू के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर रेड की रफ्तार पर अंकुश लगाया।

ब्लू की गेंदब...