Amroha News: दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दी धमकी
अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: महिला के मुताबिक 19 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव का आकाश उर्फ छोटू दुकान में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी दो-तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने तहरीर के आधार पर आकाश उर्फ छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.