Amroha News: दुकान के आगे ट्रैक्टर खड़ा करने के विरोध पर दुकानदार को पीटा, चार पर मुकदमा
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में दुकान के आगे ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध जताने पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने दुकानदार की पत्नी सलमा की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 25 अक्तूबर की शाम की है। गांव निवासी नूर हसन की दुकान के आगे ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि नूर हसन ने इसका विरोध किया तो गांव के ही सलुवा के बेटे कय्यूम और अनीस ने अपने साथी शाहरुख व सादिक के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल की पत्नी सलमा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.