Amroha News: दुकानदार को दुकान में घुसकर पीटा
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: दुकानदार को दुकान में घुसकर पीट दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी अमित की गांव में ही बिजली उपकरण की दुकान है। मंगलवार दोपहर गांव निवासी अजीत उसकी दुकान पर पहुंचा। अजीत का अमित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। शोर होने पर लोगों की जमा हुई भीड़ ने दोनों को किसी तरह शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद अजीत अमित की दुकान में घुसा तथा मारपीट कर दी। दुकान में रखे 5500 रुपये भी निकाल लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.