अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: हसनपुर में दहेज में ट्रैक्टर मय रोटावेटर और 50 हजार रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर निवासी रामकेश पुत्र दीवान ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 6-7 माह पूर्व अपनी पुत्री सुमन का रिश्ता संभल जिले के निवासी युवक के साथ तय किया था। शादी की तारीख आगामी 29 नवंबर तय हुई थी। गोदभराई व अन्य रस्मों में लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि बीती दो नवंबर को शादी की पत्रिका भेजी गई तो लड़का पक्ष ने शादी से पहले एक ट्रैक्टर मय रोटावेटर व 50 हजार रुपये नकद देने की मांग रख दी। मना करने पर शादी करने से इनकार कर दिया। तहरीर के अनुसार आरोपी पक्ष के लोग मंगलव...