अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: मुकदमे में पैरवी कर कचहरी से घर लौटते में दहेज पीड़िता से कस्बे में बीच चौराहे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन नामजद तथा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सैदनगली निवासी फरजीन पत्नी मोहम्मद रफी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मोहम्मद शाकिर व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाना सैदनगली में दर्ज मुकदमे के कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि चार जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे जिला न्यायालय से अधिवक्ता से मिलकर लौटते समय जोया में सड़क किनारे मोहम्मद शाकिर पुत्र दिलशाद निवासी गांव महमूदपुर माफी, थाना मैनाठेर, जिला मुरादाबाद, इरशाद उर्फ शान पुत्र दिलशाद, बब्बी पुत्र दिलशाद निवासी अमरोहा रोड, जोया तथा तीन अज...